ज्योतिष | जब भी जीवन में कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. ग्रहों की विशेष युति की वजह से राजयोग का भी निर्माण होता है, इसमें जन्मे व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्रदान होता है. साथ ही जीवन में मान- सम्मान पाता है और धन की भी कोई कमी नहीं होती. आज हम आपको एक ऐसे ही राजयोग के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन लोगों की कुंडली होती है काफी खास
जिन लोगों की जन्म कुंडली में जन्म से ही शश महापुरुष राजयोग होता है, ऐसे जातक लंबी आयु और मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं. इस राजयोग के बनने से व्यक्ति न्याय प्रिय और दान पुण्य में काफी आगे रहता है. ऐसे जातकों की कुंडली में कभी भी धन की कमी नहीं होती अर्थात आर्थिक स्थिति हमेशा से ही काफी मजबूत रहती है.
यह लोग गरीबों की सहायता करने के लिए भी सदा आगे आते हैं, दान पुण्य के मामले में यह किसी से पीछे नहीं रहते. इस राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति को जमीन जायदाद की कोई कमी नहीं होती.
कब बनता है शश महापुरुष राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि ग्रह अपनी स्वयं की राशि मकर या कुंभ या उच्च राशि में होकर पहले- चौथे- सातवें या दसवें भाव में स्थित होते हैं तो इस राजयोग का निर्माण होता है. इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि इस दौरान शनि देव की डिग्री क्या है और उनके ऊपर किस ग्रह की दृष्टि पड़ रही है. जिन जातकों की कुंडली में यह राजयोग होता है, उनमें बचपन से ही नेतृत्व का गुण होता है.
ऐसे लोग राजनीति या बड़े संगठनों में उच्च पद तक पहुंच जाते हैं, समाज में भी इन्हें सम्मान और अधिकार मिलता है. इस राजयोग का संबंध भगवान शनि देव से जोड़कर देखा जाता है, इसी वजह से इस राजयोग से प्रभावित व्यक्ति अपने जीवन में काफी न्याय संगत रहता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.