हरियाणा में आज फिर बारिश- ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में तूफान के साथ बरसेंगे बदरा

चंडीगढ़ | उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में तूफान और सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर किसानों की उलझनें बढ़ा दी है. कल दिन में तेज धूप के बाद एक दम मौसम ने यू – टर्न लिया और तेज बारिश के साथ आंधी आई. मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश व ओले गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आज दक्षिण और पश्चिम हरियाणा जैसे हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में आंधी और ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना है.

barish 2

उत्तरी और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है. रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

तूफान से फसलों को नुकसान

दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से हरियाणा के करीब 100 गांवों में गेहूं, सरसों और चने की फसलों में भारी नुकसान हुआ है और इस बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कल हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी देखने को मिली, जबकि हिसार में रात के समय जोरदार बारिश दर्ज की गई. आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

आने जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी बारिश से राहत के आसार नही है. पहले सप्ताह में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. 3 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. वही 7 और 8 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जिसके असर से मौसम में फिर से बदलाव आएगा.

मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए किसान सतर्क रहे. किसान अपनी कटी हुई फसल या मंडियों में पड़ा कृषि उत्पाद सुरक्षित स्थानों पर रखें और उसे ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम रखें. वही आंधी और गरज- चमक के समय ऊंचे वृक्षों, कच्चे छप्पर और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.