फरीदाबाद के दर्जनों सेक्टरों को जलभराव से मिलेगा छुटकारा,12 करोड़ से बिछेगी नई सीवर पाइपलाइन

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नगर निगम ने यहां करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से नई सीवर पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई है. इस योजना से ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर- 13 के लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जल्द राहत मिलेगी और शहर का सीवर सिस्टम पहले से ज्यादा मजबूत होगा.

Water Pine Ka Pani Nal

फरीदाबाद में 3 साल से अटकी NOC

इस योजना के तहत, 25 MLD क्षमता वाले सीवर को शोधित करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम (STP) से जोड़ा जाएगा. इसके तहत, गंदे पानी को ट्रीट किया जाएगा और अन्य कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा. 4 साल पहले शुरू हुई इस योजना की शुरुआत अब दुबारा की जाएगी क्योंकि उत्तर सिंचाई विभाग द्वारा काम बीच में रोक दिया गया था. उनका कहना था कि करीब 1 किलोमीटर जमीन उनके अंडर है और नगर निगम ने बिना NOC के काम शुरू किया है.

लगभग 3 साल NOC न मिलने की वजह से कार्य रुका रहा. पिछले साल यूपी सिंचाई विभाग ने NOC जारी कर दी थी, लेकिन एजेंसी ने पुराने रेट पर काम करने से मना कर दिया. उनका कहना है कि जमीन के रेट पहले के मुकाबले बढ़ गए है, अभी उसी रेट पर काम करना उनके लिए नुकसानदायक है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के लोगों को जल संकट से मिलेगी निजात,इन इलाकों में बिछेगी नई पाइपलाइन

बढ़े हुए रेट पर प्रस्ताव मंजूर

नगर निगम की ओर से 2025 में बढ़े हुए रेट पर सरकार को 12 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था ताकि दुबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके. सरकार ने अब प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब काम शुरू होने की तैयारी में है. काम शुरू होने के बाद आगरा कैनाल के किनारे रखी पाइप भी हट जाएगी क्योंकि कैनाल के किनारे नई सड़क बनाई जानी है.

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 13 सेक्टरों को राहत मिलेगी. इसमें ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 शामिल है. इस योजना के पूरा होने से हजारों फरीदाबाद वासियों को फायदा होगा. खासकर बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी. नगर निगम का उद्देश्य इस योजना को जल्द पूरा करना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.