हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री परिवहन सुविधा का मिलता रहेगा फायदा

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए फ्री बस सेवा जारी करने का फैसला किया है. सरकार द्वारा जारी ‘विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना’ के तहत यह सुविधा पहले शुरू की गई थी और अब इसे आगे भी लागू रखा जाएगा.

School Bus Student

विद्यार्थियों की मांग पर शुरू की योजना

पहले यह योजना राज्य के 22 जिलों के 22 ब्लॉकों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे विद्यार्थियों की मांग पर आगे बढ़ा दिया गया है. सरकार विद्यार्थियों के आने-जाने के सफर को अब खुद वहन करेगी. इस योजना का खास उद्देश्य खासतौर पर उन विद्यार्थियों को सुविधा देना है, जिनके घर और स्कूल के बीच दूरी अधिक है. उन विद्यार्थियों को पात्र माना गया है, जिनके घर से स्कूल की दूरी 1 किलोमीटर से अधिक है. इससे दूर- दराज के गांवों और कस्बों के बच्चों को स्कूल आने- जाने में काफी सहायता मिलेगी.

पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को फायदा

सरकार ने इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्देश दिए है और अब शिक्षा अधिकारी (BEO) को इस योजना पर होने वाले खर्च का पूरा चिट्ठा देना होगा. उन्हें यह जानकारी देनी होगी कि कितने छात्रों ने योजना का लाभ लिया, कितने रूटों पर बस चलाई गई और कुल कितना खर्च हुआ. इससे योजना की निगरानी बनी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

स्कूलों को भी आदेश दिए गए कि वे छात्रों से संबंधित जरूरी जानकारी जैसे दूरी, रूट और वाहनों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें. इस पूरी योजना का संचालन स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से होगा जबकि भुगतान सरकार द्वारा तय प्रक्रिया से किया जाएगा.

इस योजना की शुरुआत पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 16 जनवरी 2024 को की थी. यह योजना पहले हर जिले के एक खंड मे लागू की गई थी, बाद में इसे पूरे जिले में लागू कर दी गई. इस योजना का लाभ कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.