फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी अप्रैल महीने में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि अप्रैल महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.बैंकिंग सर्विसेज का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं, इसी वजह से किस दिन बैंक बंद है. इसके बारे में जानकारी हासिल कर लेना जरूरी है.

अगर आप पहले से ही होलीडे लिस्ट के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं, तो बैंक ब्रांच में होने वाला काम बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरा हो जाता है. बैंक की छुट्टियां आरबीआई की तरफ से निर्धारित की जाती है.
अप्रैल महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
हर साल की शुरुआत में ही इसकी लिस्ट जारी कर दी जाती है. जानकारी देते हुए बताया गया कि आरबीआई के बैंक हॉलिडे 6 अप्रैल से 12 अप्रैल वाले हफ्ते में पूरे भारत में दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा, अन्य साप्ताहिक छुट्टियां भी होने वाली है.
अगले सप्ताह कोई क्षेत्रीय या राष्ट्रीय बैंक हॉलिडे नहीं है. 11 अप्रैल को बैंक बंद क्यों है क्योंकि जब तक कोई स्पेसिफिक रीजन डिसाइड नहीं किया जाता, तब तक बैंक हर महीने के पहले तीसरे और पांचवें शनिवार को ओपन रहते हैं. 11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है इसलिए उसे दिन बैंकों में काम नहीं होगा.
इस प्रकार डिसाइड की जाती है छुट्टियां
आरबीआई की तरफ से छुट्टियां को तीन पार्ट में बांटा जाता है जिसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, रियल टाइम ग्रोथ सेटलमेंट की छुट्टियां और बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे शामिल है. बैंक की छुट्टियों वाले दिन ऑनलाइन काम पर किसी प्रकार का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता अर्थात आप पहले की तरह ही आसानी से फोन से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. अगर आपको ब्रांच में जाकर कोई काम करवाना है, तो उससे पहले आप एक बार होलीडे लिस्ट चेक कर कर ही घर से निकले नहीं तो आप बैंक जाएंगे और वहां पर आपको ताला लगा हुआ मिल सकता है.