हिसार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन ने पकड़ा जोर, इस जगह पर बनेगा चार्जिंग डिपो

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में इलेक्ट्रिक बस सेवा के विस्तार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इस कार्य के लिए बस अड्डा परिसर की 3.09 एकड़ भूमि कंपनी को सौंपी गई है. इस जमीन पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. हिसार रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण 4 से 5 दिन के बाद शुरू हो जाएगा.

Electric Buses

लगेंगे 10 आधुनिक चार्जर

नए बस स्डैंड में इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी और यहां बसों की चार्जिंग के लिए 10 आधुनिक चार्जर लगाए जाएंगे, ताकि संचालन बेहतर तरीके से हो सके. इसके साथ इलेक्ट्रिक बसों की रिपेयरिंग के लिए अलग से वर्कशॉप बनाया जाएगा ताकि बस खराब होने के तुरंत बाद मरम्मत कराई जा सके. ई- बसों के लिए अलग से वॉशिंग यार्ड बनाया जाएगा. वही स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे व्यवस्था को ओर बेहतरीन बनाया जा सके.

वर्तमान में हिसार में 5 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, जो बस अड्डा से आजादनगर और आधार अस्पताल तक चल रही है. इन बसों में 10 से 15 रुपए तक का किराया लगता है. सभी बसों में AC और CCTV कैमरे सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

भविष्य में 50 इलेक्ट्रिक बस का लक्ष्य

भविष्य में आजाद नगर और आधार अस्पताल के अलावा मिलगेट रोड, 12 क्वार्टर रोड, सिरसा रोड से अग्रोहा और पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसे चलाने की योजना है. नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद धीरे- धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, उसके बाद प्रमुख रूटों पर सेवाएं शुरू की जा सकेगी.

सरकार की योजना के तहत भविष्य में हिसार में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में नए बस स्टैंड का निर्माण इस योजना को गति प्रदान करेगा और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को ओर मजबूत करेगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदूषण कम होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.