खत्म हुआ रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार, कीमत मात्र 2.79 लाख रुपये

नई दिल्ली, Flying Flea C6 Launched | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई इलेक्ट्रिक बाइक लेने का मन बना रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो भारत में लॉन्च हो चुकी है. हम Flying Flea C6 के बारे में बातचीत कर रही है. आज हम आपको इस बाइक में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Flying Flea C6

रॉयल एनफील्ड ने लांच की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

इस इलेक्ट्रिक बाइक का ऑन रोड प्राइस 2.79 रुपये है. यह लॉन्च कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बाइक के साथ ही भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत भी हो गई है. Flying Flea C6 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इस बाइक में 15.4 KW का PMSM इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है जिसमें 3.91 KWH की बैटरी है.

मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स

मात्र 3.7 सेकंड में ही यह बाइक तेज स्पीड रफ्तार पकड़ सकती है, इसकी अधिकतम स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे की होने वाली है. कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इसकी IDC रेंज 154 किलोमीटर की है और ऑनबोर्ड चार्ज लगभग 65 मिनट में बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. डिजाइन के मामले में भी यह बाइक काफी यूनिक और कम्पैक्ट स्टाइल के साथ आती है. यह बाइक असली पुराने फ्लाइंग फ्री से इंस्पायर्ड है.

करवाए गए 45 से ज्यादा पेटेंट

इसी फीचर्स की वजह से यह बाइक रॉयल एनफील्ड की पारंपरिक पेट्रोल बाइक से बिल्कुल अलग और यूनिक दिखाई देती है. इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको वाई- फाई, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी जैसी कई मॉडर्न फैसिलिटी भी मिलती है. रिमोट मॉनिटरिंग की सुविधा दी गई है.

यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से कंपनी के अपने Flying Flea Tech Centre में इन- हाउस ही बनाई गई है. इसे बनाने में भारत और यूके के 200 से ज्यादा इंजीनियरों ने मिलकर काम किया है. इसके लिए 45 से ज्यादा पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.