चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली कटौती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नई पावर कट पॉलिसी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है, जिसमें शहर और गांव दोनों के लिए बिजली कटौती की अधिकतम सीमा को निर्धारित किया है. सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्वक और बिना बाधा के बिजली आपूर्ति प्रदान की जाए.

घोषणा की है कि सरकारी भवनों में सोलर सिस्टम तथा PM सूर्य योजना के तहत प्रभावी रूप से व्यवहार में लाने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सर्कल को अवार्ड दिया जाएगा.
क्या है नई पावर कट पॉलिसी
पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक 2 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक 4 घंटे से ज्यादा बिजली बाधित नहीं होगी. इससे ज्यादा कटौती होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. यह कदम सरकार ने लंबे पावर कट को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में उठाया है.
बिजली व्यवस्था सुधारने वाले को निर्देश
सरकार ने बिजली कटौती की सीमा तय नहीं कि बल्कि बिजली सिस्टम सुधारने वालों को भी साफ निर्देश दिए है. उन्होंने कहा है कि मरम्मत कार्यों के दौरान मेंटेनेंस स्टाफ के पास आवश्यक उपकरण, सुरक्षा साधन एवं ट्रांसफॉर्मर ट्रॉली उपलब्ध होनी चाहिए.
जनता को सुविधा देने के लिए सरकार ने यह भी कहा है कि बिजली कटौती की जानकारी पहले से ही लोगों तक पहुंचाई जाए. इसके लिए SMS, WhatApp और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों का प्रयोग किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को अचानक परेशानी का सामना ना करना पड़े.
सोलर ऊर्जा पर जोर
सरकार ने राज्य में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है. सभी सरकारी भवनों में 1 साल के अंदर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है और PM सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. सरकार ने बकाया बिल न चुकाने वालों पर भी सख्ती दिखाने का निर्णय लिया है. सरकार ने ऐसे कई मामलों की समीक्षा की है जहां लोगों ने पुराने बिल चुकाएं नहीं है और नए कनेक्शन ले लिए है. इस पर निर्धारित समय के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश है.
गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को बिना रुकावट के बिजली मिल सके. इसके लिए जीरो ब्रेकडाउन की दिशा में काम किया जा रहा है.