हरियाणा में घर खरीदने वालों को बड़ा झटका, सरकार ने बढ़ाई फ्लैट्स की कीमत

चंडीगढ़ | हरियाणा में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को इस खबर से झटका लगने वाला है. राज्य सरकार ने अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग (AGH) पॉलिसी के तहत बनने वाले फ्लैट्स की कीमतों में 10 से 12% तक की बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा में किफायती आवास अब पहले की तुलना में ओर महंगा होने वाला है.

Building Flat Ghar House

क्या होगी नई दरें?

नई दरों के अनुसार, गुरुग्राम में फ्लैट्स की कीमत 5 हजार से बढ़कर 5,575 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दी गई है और बालकनी के लिए अलग से 1300 रूपए वर्ग फीट तक राशि देनी होगी. फरीदाबाद और सोहना में दरें पहले 5 हजार रूपए प्रति वर्ग फीट थी, लेकिन अब 5450 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है.

पंचकूला और अन्य हाई व मीडियम पोटेंशियल टाउन में दरें 4500 से बढ़कर 5 हजार रुपए प्रति वर्ग फीट और लो- पोटेंशियल टाउन में दरें 3800 से बढ़कर 4250 रूपए प्रति वर्ग फीट तय की गई है. जिन परियोजनाओं में अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वहां नई दरें सीधी लागू होगी. पार्किंग नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब प्रत्येक फ्लैट्स के लिए एक कार पार्किंग अनिवार्य कर दी गई है. इसकी लागत फ्लैट कीमत का 10% तक हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

खरीददारों पर असर

सरकार का मानना है कि इस बदलाव के बाद बिल्डर फिर से अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाएंगे और नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च होंगे. सरकार के इस फैसले का असर मध्यम वर्ग पर पड़ेगा. सरकार का कहना है जमीन की कीमतों, निर्माण लागत और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला जरूरी था.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.