नई दिल्ली | रेलयात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. रेलवे ने जानकारी दी है कि नागपुर के पास गोंदिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य चल रहा है जिसके चलते बल्लभगढ़, फरीदाबाद और पलवल रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
रेलवे ने बताया है कि ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते केवल छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन ही नहीं बल्कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर विशाखापट्टनम को जाने वाली ट्रेन नंबर 12807/ 08, समता एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी. इसके अलावा, कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा.
इन ट्रेनों के रद्द रहने व कई अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल से होकर आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, बांद्रा, बिलासपुर, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर आदि शहरों को जाने वाले लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
कई शहरों की यात्रा होगी प्रभावित
ट्रेन नंबर 18237/ 38, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस उत्तर भारत को मध्य और पश्चिम भारत से जोड़ने वाली प्रमुख ट्रेन मानी जाती है. यह ट्रेन दिल्ली- NCR से आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, बांद्रा और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए एक प्रमुख साधन है. सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जाने के लिए भी यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प है. ऐसे में इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को लगभग दो सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
इन दोनों ट्रेनों के अलावा भी नागपुर सेक्शन की ओर जाने वाली अन्य कई ट्रेनें भी कैंसिल की गई है. यात्री सफर करने से पहले अपने ट्रेन की जानकारी हासिल कर लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है- रेलवे अधिकारी