गैस किल्लत के बीच हरियाणा में बढ़ा PNG का दायरा, नए कनेक्शन का बड़ा आंकड़ा आया सामने

चंडीगढ़ | देशभर में मची LPG गैस की किल्लत के बीच हरियाणा में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी दर्ज हुई है. राज्य के शहरी क्षेत्रों में अब तक लगभग 76 हजार घरों तक PNG कनेक्शन पहुंच चुका है. केंद्रीय गैस मंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा है कि शहर के जिन इलाकों में PNG पाइपलाइन बिछी हुई है, वहां के लोगों को जानकारी दे कि PNG कनेक्शन ले सकें. LPG सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती मांग के चलते PNG गैस कनेक्शन के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई है.

PNG

1 जुलाई से LPG पर रोक

सरकार ने राज्य के कई प्रमुख शहरों में 1 जुलाई से घरेलू उपयोग के लिए LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगाने के निर्देश दिए है. इससे सरकार का उद्देश्य PNG को बढ़ावा देना और गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाना है. शहरों में लगातार PNG नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है ताकि LPG पर निर्भरता कम हो सके. इसके लिए घर-घर पाइपलाइन बिछाकर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज जैसी झंझटों से राहत मिल रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गौशालाओं के लिए अच्छी खबर, अब साल में एकमुश्त 2 बार मिलेगा चारे के लिए पैसा

PNG नेटवर्क का विस्तार

सरकार की योजना है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक शहरों और कस्बों में PNG नेटवर्क से जोड़ा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सस्ती, सुरक्षित और बिना बाधा के सेवा उपलब्ध कराई जा सके, क्योंकि PNG न केवल सुविधाजनक है बल्कि यह LPG गैस की तुलना में अधिक सुरक्षित भी है और इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होता है. हालांकि, अभी ग्रामीण इलाकों में PNG नेटवर्क का विस्तार एक चुनौती बना हुआ है. ऐसे में यहां अभी LPG गैस ही उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.