Haryana Lockdown Update: क्या हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ेगा या पाबंदियों में मिलेगी ढील? जानिए

चंडीगढ़ । देश में लगातार कोरोना केसों में कमी की वजह से राज्य सरकारों ने लॉकडाउन में ढील देने का ऐलान किया है. हरियाणा सरकार ने भी राज्य में बीते सप्ताह से पाबंदियों में ढील के साथ-साथ लॉकडाउन अवधि को बढ़ाकर 7 जून तक कर दिया था. फिलहाल प्रदेश में 7 जून की सुबह 5 बजे तक लाकडाउन अवधि लागू हैं. बता दें कि लाकडाउन की सख्त पाबंदियों से हरियाणा में कोरोना केसों की संख्या में लगातार कमी आई है. लेकिन फिर भी मनोहर सरकार लॉकडाउन से पूरी तरह राहत देकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेंगी.

lockdown

बीते सप्ताह हरियाणा सरकार ने लाकडाउन में ढील देते हुए दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया था. इसके अलावा भी कई पाबंदियों में राहत प्रदान की गई थी. फिर भी रोजाना आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए यहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि हरियाणा में लाकडाउन अवधि को फिर से बढ़ाया जाएगा. इसके उपर हरियाणा की मनोहर सरकार आज कोई फैसला लें सकती है.

यह भी पढ़े -  CM सैनी से मिले पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, टोहाना के विकास पर हुई चर्चा

बता दें कि हरियाणा में शनिवार को कोरोना के 723 नए केस सामने आएं थे. जिसके बाद कुल संक्रमितों केसों की संख्या बढ़कर 7,61,637 हो गई है. वहीं 59 लोगों की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 8,664 हों गया है. प्रदेश में स्वस्थ होने की दर 97.55 फीसदी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों से सख्ती से कोविड 19 नियमों का अनुपालन करने की अपील की है और कहां है कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.