नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए बड़े फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रही है. इस परियोजना में उन इलाकों को शामिल किया जाएगा, जहां रोजाना भारी जाम लगता है. इससे साउथ और नॉर्थ दिल्ली के लोगों को ज्यादा फायदा होगा.

इस परियोजना का उद्देश्य लोगों का रोजाना का सफर आसान बनाना है. इसके लिए करीब 7 करोड़ रुपए लागत का अनुमान लगाया गया है. इसमें दिल्ली शहर के व्यस्त इलाकों को शामिल किया गया है.
4 फ्लाई ओवर
महरौली- महिलापुर रोड
महरौली- महिलापुर रोड पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा रहता है. इस कारण यहां फ्लाईओवर, अंडरपास और बेहतर यू- टर्न की व्यवस्था करने की योजना है, ताकि वाहनों की आवाजाही आसान हो सके और जाम कम हो.
कांति नगर ब्रिज कॉरिडोर
कांति नगर ब्रिज कॉरिडोर भी पूर्वी दिल्ली का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इस इलाके में भारी जाम को देखते हुए यहां फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा गया है. फ्लाईओवर बनने से इस रूट पर सफर आसान हो जाएगा और आने जाने में समय बचेगा.
बवाना रोड (9 KM)
बवाना रोड़ पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या है. उत्तर दिल्ली में यहां जाम से बचने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई गई है. इससे इस रूट पर चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी.
कंझावला चौक से मंगोलपुरी तक
कंझावला चौक से मंगोलपुरी तक के रूट पर भी ट्रैफिक सुधार के लिए फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की योजना पर अध्ययन किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के जरिए पुरे क्षेत्र में ट्रैफिक को अधिक सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है.