हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की जगी उम्मीदें, लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है. लगातार पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं ने और सूर्य के तीखे तेवरों से सम्पूर्ण राज्य में गर्मी ने आमजन को परेशान कर दिया है. दिन के साथ-साथ अब रातें भी पसीने छुड़ाने लगी है. मौसम विभाग ने आने वाले 3 से 4 दिन तक राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का संकेत दिया है, जिससे 13 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है और 8 शहरों में रातें भी वार्म नाइट रहने की संभावना जताई है.

Garmi Weather Mausam

राज्य में यदि तापमान पर नजर डालें तो रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो रात की बैचेनी बढ़ा रहा है. इसमें भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक शामिल है.

हरियाणा में गर्मी से लोग परेशान

दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. दिन के औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. राज्य का सबसे गर्म शहर नारनौल रहा है, यहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रोहतक, सिरसा और हिसार में तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा है. आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राज्य में बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है और रातें भी वाम नाइट रहने की संभावना है. 25 अप्रैल तक लू और गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे. लगातार 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेंगी. पहला पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल को, दूसरा 28 अप्रैल और उसके बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 31 अप्रैल को सक्रिय होगा. इनके प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव आएगा, जिससे तेज गति की हवाओं व अंधड़ और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.