नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि राजधानी के उत्तम नगर क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइन को हटाने और नई पाइपलाइन जोड़ने के कार्य के दौरान पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि यह कार्य भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस कार्य के चलते 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी.

इन इलाकों में रहेगी पानी की दिक्कत
पाइपलाइन कार्य के दौरान उत्तम नगर के जिन इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी. उसमें उद्योग नगर, ज्वालापुरी, पश्चिम विहार, रिसाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला – बपरोला, जल विहार, चंचल पार्क, हस्तसाल LIG फ्लैट्स, प्रेस एन्क्लेव, हस्तसाल विहार, विकास नगर, उत्तम नगर, ओम विहार (फेज 1- 5), महारानी एन्क्लेव, रामचंद्र एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, मोहन गार्डन, डीके रोड, शक्ति विहार, आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, डल मिल रोड, यादव, रूप, मेहता, गुप्ता एन्क्लेव, फिश मार्केट क्षेत्र, शिवम पार्क, इंद्रा पार्क एक्सटेंशन, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखीराम पार्क, नन्हें पार्क और आसपास के इलाके शामिल है.
जारी किए हेल्पलाइन नंबर
DJB ने लोगों से अपील की है कि पानी को स्टोर करके रखे और सोच – समझकर पानी का उपयोग करें. वही आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है जोकि नीचे दिए गए हैं.
| सेवा | संपर्क नंबर |
|---|---|
| सेंट्रल कंट्रोल रूम | 01123938495, 1916 |
| NWS टोल फ्री नंबर | 18001217744 |
| वाटर इमरजेंसी नागलोई | 9971325002, 8527995819 |
| वाटर इमरजेंसी नजफगढ़ | 8527995818, 9599089236 |
| वाटर इमरजेंसी मधु विहार | 9213975207, 9868619623 |
| फिलिंग प्वाइंट बुदेलहा | 9650373332 |