चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है. हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026 लाया जाएगा. 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
नए बिल के तहत, 5 साल से ज्यादा सेवा वाले कॉमन कैडर ग्रुप-D कर्मचारी क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए पात्र होंगे. सरकार ने प्रमोशन कोटा 20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रावधान किया है. व 5% एक्स- ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता शामिल की है. सरकार के इस फैसले से ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा.
क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए हुए योग्य
22 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है. कॉमन कैडर के वे ग्रुप डी कर्मचारी, जिन्होंने 5 साल से ज्यादा सेवा पूरी कर ली है, अब क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए योग्य हो चुके है.