खुशखबरी: गुजरात के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मिलेगी सुविधा, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी यह स्पेशल ट्रेन

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को गुजरात जाने के लिए ट्रेन की स्पेशल सुविधा का लाभ मिलेगा. बता दें कि हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन 5 मई को रूट डायवर्ट से संचालित होगी और इस दौरान यह ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी. इसका सीधा फायदा नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र से गुजरात जाने की योजना बना रहे लोगों को मिलेगा.

Indian Railway Train

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.

गुजरात के लिए मिलेगी ट्रेन की सुविधा

अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन, जो 5 मई को हरिद्वार से रवाना होगी और परिवर्तित रूट रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा से संचालित होते हुए नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी. इस स्टेशन पर ठहराव से महेंद्रगढ़ और नारनौल के यात्रियों को गुजरात जाने के लिए अपने नजदीक ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा. उन्हें दिल्ली या फिर किसी अन्य स्टेशन तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी- नारनौल से दिल्ली- जयपुर की यात्रा होगी आरामदायक, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

खाटूश्याम श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि रूट डायवर्ट के दौरान हरिद्वार- साबरमती ट्रेन नारनौल के अनुसार नीम का थाना और रींगस स्टेशन पर भी ठहराव करेगी. 5 मई को हरिद्वार से नारनौल आने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा. वे इस दिन ट्रेन में सफर कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे.

वहीं, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा क्योंकि यह ट्रेन रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी, जहां से कुछ ही दूरी पर खाटूश्याम का मंदिर स्थित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.