चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) चल रहा है. HSSC ने कांस्टेबल (जीडी) और रेलवे पुलिस के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के दूसरे सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले भी फर्स्ट सेशन का शेड्यूल आ चुका है और उम्मीदवारों का पीएमटी हो चुका है.

हरियाणा पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट
यह शेड्यूल 27 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक के लिए दिया गया है. 27 अप्रैल को 2.89 लाख से 3.40 लाख तक के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले उम्मीदवारों को PMT के लिए बुलाया गया है. 28 अप्रैल और 29 अप्रैल के लिए भी अलग- अलग रेंज निर्धारित की गई है. कमीशन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अलग- अलग दिन और टाइम स्लॉट (बैच) में बुलाया जाएगा. हर दिन के लिए चार बैच बनाए गए हैं, जिसमें सुबह 6:30 बजे, 8:30 बजे, 10:30 बजे और दोपहर 12:30 बजे अभ्यार्थियों को आना होगा.
ऑनलाइन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार अपना शेड्यूल ध्यान से देख लें और उसी समय पर पहुंचें. इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड पहले ही ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना होगा. उम्मीदवार एचएसएससी की वेबसाइट या दिए गए लिंक पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए पहले उम्मीदवारों का पीएमटी होगा. इसके बाद पीएसटी होगा, फिर लिखित परीक्षा होगी. मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.