करनाल को मिली डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

करनाल | हरियाणा सरकार राज्य के संपूर्ण विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार ने करनाल को स्मार्ट, ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है. करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से शुरू इन विकास कार्यों से करनाल शहर की सूरत और सीरत बदलने की उम्मीद जताई गई है.

Smart Village City Town

लोगों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता और MLA जगमोहन आनंद ने मिलकर इन विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई और उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में हरित एरिया का विस्तार, जल संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाना है. इसके तहत, पार्कों में सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, बारिश के पानी का संग्रहण और ग्रीन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान मेयर रेणु बाला ने कहा कि करनाल को आधुनिक, स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे. आज तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण पर्यावरण संरक्षण एक चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास शहर को न केवल सुंदर बनाएगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा: 3 साल से नियमित बिल भरने वालों के लिए खुशखबरी, सोलर कनेक्शन के लिए पहले नहीं देने पड़ेंगे 2 लाख

इन विकास कार्यों पर काम

इस परियोजना के तहत कई अन्य विकास कार्यों को भी शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत करीब 44 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल की मरम्मत, ग्रिल फेंसिंग और MS गेट का निर्माण किया जाएगा. सेक्टर- 13 और 14 में करीब 42 लाख रुपए की लागत से वॉकिंग एरिया का नवीनीकरण, चेकरड टाइल्स और इंटरलाकिंग पावर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे. करीब 48 लाख रुपए की लागत से गार्डन बेंच, कूड़ादान, बारिश से बचने का स्थान और बच्चों का खेल ढांचा स्थापित किया जाएगा. मेयर ने अधिकारियों को समय पर कार्य करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.