हरियाणा में बड़ा फैसला, अब हजारों ग्रुप डी कर्मचारी बनेंगे क्लर्क; सरकार ने बढ़ाया कोटा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार में कार्य कर रहें ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन कोटे को बढ़ा दिया गया है. अब सरकार द्वारा प्रमोशन कोटे को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है. हरियाणा विधानसभा के विशेष सेशन के दौरान कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक 2026 पेश किया गया, जिसे जब कांग्रेस विधायक मौजूद नहीं थे तब सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

OFFICE

हरियाणा में बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री का कहना है कि यह विधेयक चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को ज्यादा आसान, तेज और न्यायसंगत बनाएगा. साल 2018 में हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम 2018 के जरिए ग्रुप डी के लिए कामन कैडर व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे फील्ड कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों को प्रमोशन के समान मौके मिलने लगे.

यह भी पढ़े -  शिक्षित युवाओं के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू की सक्षम युवा योजना, इस प्रकार मिलेगा लाभ

सरकार ने बढ़ाया कोटा

पहले सीमित पदों की वजह से बहुत कम कर्मचारियों को ही प्रमोशन का चांस मिल पाता था. इसके साथ ही, सिर्फ अपने- अपने विभागों तक सीमित पदोन्नति के मौके होने की वजह से भी कर्मचारियों की प्रगति में बाधा आ रही थी. विधेयक के अंतर्गत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नत किया जाएगा व यह कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे ज्यादा संख्या में कर्मचारी प्रमोट हो सकेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.