अंबाला | ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि गर्मियों की छुट्टियां आ रही है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मिलकर विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर पर निकलते हैं. इस दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ का बोलबाला रहता है.

ट्रेन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ से मिलेगा छुटकारा
रेलवे द्वारा इस अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. कई प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जबकि कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर यात्रियों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इससे जहां यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर नियमित ट्रेनों से यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
जम्मूतवी तक सफर करेगी यह ट्रेन
उत्तर रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात देते हुए श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से श्रीनगर तक संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार जम्मूतवी रेलवे स्टेशन तक कर दिया है. यह बदलाव 2 मई से प्रभावी होगा.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा न केवल इस ट्रेन का विस्तार किया गया है बल्कि इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या भी बढ़ाई गई है. अब यह ट्रेन 8 डिब्बों की बजाय 20 डिब्बों के साथ संचालित होगी. इससे यात्रियों के लिए सफर करना और ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा. उन्हें सीट पर बैठकर सफर करने की सुविधा मिलेगी.