महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे 5 गांवों को अब जल्द ही स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है. गांव डालनवास में बिजली विभाग ने 33 kV के नए बिजली सब- स्टेशन को मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना से क्षेत्र के बारड़ा, डिगरोता, डालनवास, गादड़वास और माधोगढ़ सहित करीब 5 गांवों के हजारो ग्रामवासियों को सीधा फायदा होगा.

किसानों को हो रही समस्या
वर्तमान में गांव डालनवास में बिजली की सप्लाई बारड़ा स्थित पावर हाउस से आती है. बारड़ा स्थित पावर हाउस से गांव इन 5 गांवों को बिजली सप्लाई होती है. इनमें से यदि किसी भी गांवों में फॉल्ट होता है, तो 5 गांवों की सप्लाई बाधित हो जाती है. इसके साथ ही, ओवर लोड के कारण लोगों के घरों के उपकरण भी जल जाते है.
इन 5 गांवों में लंबे समय से लो वोल्टेज और बार- बार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है. खासकर गर्मी और सिंचाई के मौसम में हालात और खराब हो जाते है, जिससे किसानों की फसलें भी प्रभावित होती है और कई बार इनकी मोटरें तक खराब हो जाती है.
132 kV फीडर के लिए बनेगी नई लाइन
इस परियोजना को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंजूरी दी है. इस नए सब- स्टेशन के निर्माण के बाद डालनवास और आसपास के गांवों को सतनाली के 132 kV फीडर से सीधे बिजली आपूर्ति मिलेगी. इसके लिए नई ‘बे’ भी बनाए जाएगी. इस नए सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुचारू होगी.