रोहतक | हरियाणा से दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली- रोहतक रेलवे लाइन पर पड़ने वाले किशनगंज स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा जिसके चलते कुछ एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कई दिनों तक प्रभावित रहेगा. वहीं, कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते तक चलाया जाएगा. इससे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी.

रद्द ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 14323/24, नई दिल्ली- रोहतक (बरेली इंटरसिटी) 5-13 मई तक नई दिल्ली- रोहतक के बीच रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54031/32, दिल्ली- जींद पैसेंजर ट्रेन 5 मई से 14 मई तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54033/34, दिल्ली- नरवाना पैसेंजर ट्रेन 10 मई से 13 मई तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 54035/36, दिल्ली- जाखल पैसेंजर ट्रेन 5 मई से 13 मई तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12481/82, दिल्ली- श्रीगंगानगर इंटरसिटी 5-13 मई तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14023/24, दिल्ली- कुरुक्षेत्र फास्ट पैसेंजर ट्रेन 5-8 मई और 11-13 मई तक रद्द रहेगी.
किसान एक्सप्रेस ट्रेन रहेगी प्रभावित
ट्रेन नंबर 14731/32, दिल्ली- भटिंडा किसान एक्सप्रेस 5-13 मई तक शकूरबस्ती स्टेशन तक आवाजाही करेगी. सिरसा व हिसार सहित हांसी स्टेशन से दिल्ली के लिए सुबह जाने वाली यह महत्वपूर्ण ट्रेन हैं.
ट्रेन नंबर 16318, श्रीमाता वैष्णोदेवी देवी और नांदेड- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को वाया सफदरजंग संचालित किया जाएगा.
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति का कहना है कि उपरोक्त ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना सामने आई है. इन ट्रेनों के रद्द रहने से छात्रों और दैनिक रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी. अब उन्हें दिल्ली के लिए आवाजाही करने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा. इसमें खर्च और समय दोनों ही ज्यादा लगेंगे.