15 मई को रिलीज होगी नवगुंजरा फिल्म, सीरियल किलर की भूमिका में दिखेगा हरियाणा का संदीप

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले के एक ओर युवा कलाकार बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है. बता दें कि पानीपत क्षेत्र के बापोली ब्लॉक के खोजसीपुर गांव के रहने वाले संदीप ओमकार अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है. संदीप की यह सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है, जो छोटे गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते है.

Sandeep Omkara Panipat

शुरुआत से ही अभिनय और मंच का शौक

संदीप के पिता ओमकार रावल चाहते थे कि वह पढ़ाई पूरी कर नौकरी करे, लेकिन संदीप को स्कूल के समय से ही अभिनय और मंच से जुड़े कार्य करने का शौक था. वे नाटक करते थे और जागरण में भजन भी गाते थे. उन्होंने 2009 में सोनीपत से इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई की और काम के सिलसिले में रुद्रपुर, उत्तराखंड चले गए. वहां उनकी मुलाकात एक फिल्म निर्देशक अमित से हुई. अमित तब वेब सीरीज लव कथा बना रहे थे. यही से संदीप के अभिनय करियर की शुरूआत हुई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा का गौरव पानीपत, टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने बदली लाखों की जिंदगी; दुनियाभर में बना चुका है पहचान

नई फिल्म में सीरियल किलर का रोल

उन्होंने वेब सीरीज लव कथा में काम किया और बाद में कई विज्ञापनों से लेकर गानों में अभिनय किया. साल 2021 में वह मुंबई शिफ्ट हो गए, जहां थिएटर और टीवी इंडस्ट्री में काम किया. वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे लोकप्रिय शो में भी दिखाई दे चुके है. इसके अलावा हंटर वेब सीरीज में सुनील शेट्टी के साथ काम किया.

अब संदीप निर्देशक अमित दीक्षित की बॉलीवुड फिल्म नवगुंजरा से डेब्यू करने जा रहे है. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में वह एक सीरियल किलर का किरदार निभाते नजर आएंगे और इसमें रोमांच व सस्पेंस भरपूर होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.