दिल्ली से वाया फरीदाबाद- पलवल तक दैनिक यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दोबारा पटरी पर लौटेगी EMU शटल ट्रेनें

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के NCR में शामिल ज़िलों फरीदाबाद और पलवल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के अथक प्रयासों से लाखों रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा.

Train

कोविड काल में बंद हुई EMU ट्रेनों के दोबारा संचालन की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर यात्रियों की समस्या से अवगत कराया था. इसपर सकारात्मक कदम उठाते हुए रेल मंत्रालय ने महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी

बड़ी खुशखबरी यह है कि दिल्ली और फरीदाबाद के बीच एक नई शटल ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है. इससे रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और आमजन को फायदा पहुंचेगा. उन्हें नाममात्र किराए पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.

लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

उत्तर रेलवे ने दिल्ली- पलवल के बीच आवागमन करने वाली दो लोकल ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी है. इनमें 1 ट्रेन कोसी कलां तक और दूसरी ट्रेन का UP के मथुरा तक संचालन होगा. खास बात यह है कि दोनों ट्रेनों का संचालन शाम के समय रहेगा और वापसी में सीधे दिल्ली तक सफर की सुविधा प्रदान करेगी. दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल सहित कई अन्य क्षेत्रों से पर्यटन नगरी आगरा आने वाले लोगों को इन ट्रेनों के संचालन का सबसे तगड़ा फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में रफ्तार पकड़ेगा विकास, शहरी तर्ज पर मिलेगी सभी सुविधाएं

फरीदाबाद, पलवल और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम रेल कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे समय की बचत के साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक होगी.

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि EMU शटल ट्रेनों की बहाली से यात्रा अधिक सुगम होगी. दैनिक रेलयात्रियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.