33 साल बाद महेंद्रगढ़ नगरपालिका को मिलेगी नई बिल्डिंग की सौगात, आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि शहरवासियों से लेकर नगर पालिका कर्मचारियों तक, दशकों से जर्जर और संकीर्ण भवन में चल रहे नगरपालिका कार्यालय को जल्द ही नई बिल्डिंग की सौगात मिलने जा रही है. 33 साल बाद महेंद्रगढ़ नगरपालिका को नए आधुनिक भवन का तोहफा मिलेगा.

Mahendragarh Nagarpalika

आधुनिक सुविधाओं से लैस

ऑटो मार्केट के पीछे करीब 3 एकड़ खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा. यहां 4.62 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य और आधुनिक सुविधाओं से लैस 3 मंजिला नया बिल्डिंग का निर्माण कार्य जोरो- शोरों से चल रहा है.

वर्तमान में नगरपालिका कार्यालय की बात करें तो यह शहर की सबसे बिजी जगह शंकर मार्केट में स्थित है. इस इमारत का न केवल आकार छोटा है बल्कि अपनी मियाद भी पूरी कर चुका है. मुख्य बाजार में होने के चलते यहां अतिक्रमण की समस्या आम है जिससे अधिकारियों और आम लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है.

वेटिंग हॉल और पार्किंग की मिलेगी सुविधा

हल्की बारिश में भी नगरपालिका कार्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं जिससे रिकॉर्ड रूम से लेकर जनसुविधाएं तक प्रभावित होती है. परिसर में पार्किंग स्थल की सुविधा नहीं होने के चलते वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. मात्र 8 कमरों के इस पुराने ढांचे में 15 वार्डों के पार्षद और कर्मचारियों के बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं है.

यह भी पढ़े -  नारनौलवासियों के लिए आई खुशखबरी, जलसंकट से छुटकारा दिलाएगी 3 करोड़ की योजना

नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि नई बिल्डिंग आधुनिक वास्तुकला और तकनीकी सुविधाओं से लैस होगी. ग्राउंड फ्लोर के साथ 2 अन्य मंजिल का निर्माण किया जाएगा. पार्षदों और अधिकारियों की बैठक के लिए एक बड़ा और आधुनिक मीटिंग हॉल तैयार किया जाएगा. 3 एकड़ का विशाल क्षेत्र होने के चलते पार्किंग स्थल की व्यवस्था भी बढ़िया हो जाएगी. आमजन के लिए वेटिंग हॉल और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.