चंडीगढ़ | हरियाणा में HSSC द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लगातार पीएमटी आयोजित किया जा रहा है. अब तक हज़ारों उम्मीदवार पीएमटी में शामिल हो चुके है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा लगातार पीएमटी का शेड्यूल जारी किया जा रहा है. जिन युवाओं का नंबर अभी तक पीएमटी में नहीं आ रहा है और वह अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे युवाओं के लिए अहम खबर है.

5 से 9 मई तक होगा पीएमटी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत की जा रही है. पहले 17 अप्रैल को जारी नोटिस के बाद अब पीएमटी का आयोजन 5 से 9 मई तक होगा. इस दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण किया जाएगा. यह चरण भर्ती प्रक्रिया का अहम चरण है. इसके बाद PST होगा तथा बाद में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
देर से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए शेड्यूल को चार शिफ्ट में आयोजित किया गया है. पहली शिफ्ट सुबह 6.30 बजे से होगी, जिसमें 7 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी. दूसरी शिफ्ट 8.30 बजे (एंट्री 9 बजे तक), तीसरी शिफ्ट 10.30 बजे (एंट्री 11 बजे तक) और चौथी शिफ्ट 12.30 बजे (एंट्री 1 बजे तक)रहेगी. उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के मुताबिक निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना अनिवार्य है. जो उम्मीदवार देर से पहुंचेंगे उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
PMT में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर प्रिंट कॉपी के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य रहेगा. ऐसे में अब नए शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है और पीएमटी में शामिल हो सकते है.