पलवल: डॉक्टर पत‍ि ने पत्थरों से किया पत्नी पर हमला, वीडियो हो रहा वायरल

पलवल | अक्सर विवादों में रहने वाले हथीन से एसएमओ रह चुके डॉक्टर मनीष गर्ग (Dr. Manish Garg) द्वारा अपनी ही पत्नी पर जान से मारने की नियत से पत्थरों से हमला किया गया व हथियार दिखाकर व्हाटस ऐप पर वीडियो भेजी गई. डॉक्टर द्वारा पत्थरबाजी करने का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social) पर जमकर वायरल हो रहा है. कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर व उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

palwal 2

कैंप थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि न्यू कालोनी निवासी चारू गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा पति डाक्टर मनीष गर्ग लड़ाई-झगड़ा करता रहता है. जिसको लेकर पीडि़ता अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है. गत 5 जून की दोपहर 2 बजे डाक्टर मनीष गर्ग अपने नौकर गौरव व कुछ अन्य साथियों के साथ घर पर आया और पत्थरबाजी करने लगा.

WhatsApp पर भेजी वीडियो

गौरव भी डंडा लेकर मारने के लिए पीछे भागा. पीड़िता व बच्चों ने घर में छुपकर अपनी जान बचाई. इतना ही नहीं डाक्टर मनीष गर्ग ने पीड़िता के व्हाट्स ऐप नंबर पर एक वीडियो भेजी. जिसमें वह हथियार दिखाकर कह रहा है कि मैंने तुझे मरवाने की सुपारी दे दी.

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आपको बता दे कि डॉक्टर मनीष गर्ग का विवादों से पुराना नाता है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts