रेवाड़ी में खत्म हुआ 1 साल लंबा आंदोलन, मुख्यमंत्री ने की मेडिकल कॉलेज- खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा

रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को रेवाड़ी दौरे पर पहुंचे थे जहां वो गांव रामगढ़ भगवानपुर में पिछले लगभग एक साल से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे. मुख्यमंत्री को इस तरह अपने बीच पाकर आंदोलनरत लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई. इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, रेवाड़ी से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

Cricket Match

CM की घोषणा से संतुष्ट ग्रामीण

गांव रामगढ़ भगवानपुर में सरकारी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर पिछले 320 दिनों से धरना- प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आपके गांव रामगढ़ भगवानपुर में आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज और आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. जैसे ही मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज और खेल स्टेडियम की घोषणा की, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा.

ग्रामीणों ने दी थी जमीन

आंदोलन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खुले दिल से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. आंदोलन कर रहे ग्रामीणों और संघर्ष समिति पदाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत रामगढ़ भगवानपुर ने सरकारी अस्पताल बनाने के लिए सरकार को 8 एकड़ जमीन दी हुई है. उनकी मांग है कि यहां घोषणा के अनुसार सरकारी अस्पताल बनाया जाएं.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी- कटरा के बीच सफर करेगी श्री माता वैष्णोदेवी दर्शन एक्सप्रेस बस, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

उन्होंने तर्क दिया कि यह शहर रेवाड़ी के नजदीक और रेवाड़ी- रोहतक NH- 71 पर स्थित है. केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी अस्पताल बनाने का वादा किया था लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. अब देर- सवेर ही सही खुद मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और आर्युवेदिक मेडिकल कॉलेज और खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा हुई है. अब जल्द से जल्द दोनों प्रोजेक्ट्स के पूरा होने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.