चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से मिशन कर्मयोगी अभियान चलाया गया है. इस पहल के तहत कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. मिशन कर्मयोगी के तहत अभी तक जो कर्मचारी और अधिकारी अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए हैं उन कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने राहत प्रदान की है. उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है. राज्य के सभी तीन लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा.

अंतिम तिथि को लेकर स्पष्टीकरण जारी
मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (प्रशिक्षण शाखा) द्वारा मिले पत्र के बारे में बात करते हुए आइजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर अनिवार्य पाठ्यक्रम और व्यापक मूल्यांकन पूरा करने की लास्ट डेट को लेकर कैलरिफिकेशन जारी किया है.
प्रशासनिक आवश्यकताओं का दिया हवाला
इससे पहले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रमों के कम से कम 50 प्रतिशत को अनिवार्य रूप से पूरा करना था. व्यापक मूल्यांकन की लास्ट डेट 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी. विभिन्न राज्य सरकारों और मंत्रालयों की तरफ से विभिन्न राज्यों में चुनाव से जुड़ें कामों के लिए कर्मियों की बड़े पैमाने पर तैनाती की वजह से प्रशासनिक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था.
अब यह रहेगी लास्ट डेट
अब रिपोर्टिंग वर्ष 2025- 26 के लिए तय अनिवार्य पाठ्यक्रमों और व्यापक मूल्यांकन को पूरा करने की अंतिम तिथि को 31 मई तक या एनुअल परफॉर्मेंस मूल्यांकन रिपोर्ट में स्व- मूल्यांकन पेश करने की नियत तिथि से पहले, जो भी पहले हो, तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अब यह अंतिम तिथि इस समय तक रहेगी.