गुरुग्राम- झज्जर के बीच आवाजाही वाले देखले वैकल्पिक रूट्स, 7 दिन बंद रहेगी यह सड़क

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके के लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फरुखनगर रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य के चलते अगले 7 दिनों तक सुल्तानपुर रोड को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा.

Road Sadak

7 दिन तक आवाजाही बंद

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 11 मई सुबह 9 बजे से 17 मई शाम 6 बजे तक सुल्तानपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. इस रोड के बंद होने से गुरुग्राम, फरुखनगर, सुल्तानपुर, झज्जर और आसपास के इलाकों के हजारों दैनिक यात्रियों को दिक्कत होने वाली है. आमतौर पर ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसे, स्थानीय निवासी और माल गाड़ी वाहन चालकों को लंबा डायवर्जन लेना पड़ेगा.

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना रूट प्लान कर ले और यदि संभव हो तो पीक आवर्स में इस इलाके से बचे. पुलिस ने आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि जाम की स्थिति न बने.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के एआईटी चौक से ट्रैफिक जाम की होगी छुट्टी, वजीराबाद जाने के लिए पकड़ना होगा नया रास्ता

इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गुरुग्राम से झज्जर जाने वाले वाहन चालक सुल्तानपुर रोड के रास्ते फरुखनगर होकर झज्जर जा सकेंगे. वही झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक फरुखनगर मार्ग से सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंचेंगे.

इसके अलावा गुरुग्राम से मुबारकपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को रामगोपाल कॉलेज मार्ग से सुल्तानपुर होकर मुबारकपुर जाने की सलाह दी गई है. वहीं झज्जर से मुबारकपुर की ओर आने वाले वाहन चालक फरुखनगर से सुल्तानपुर होते हुए रामगोपाल कॉलेज मार्ग का उपयोग कर सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य तक धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.