हरियाणा में 12 हजार गेस्ट टीचर्स को तोहफा, बढ़ा मानदेय, । जनवरी 2025 से लागू होगी पहली वृद्धि

चंडीगढ़ | हरियाणा में अतिथि जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे. फिलहाल इन शिक्षकों की ये मांग पूरी हो चुकी है. जी हाँ शिक्षा विभाग की तरफ से शनिवार को लगभग 12 हजार गेस्ट शिक्षकों के लिए बढ़े हुए मानदेय के आदेश जारी किए गए है.

Teacher Madam

जनवरी से लागू होगी मानदेय वृद्धि

टीचर्स के मानदेय में पहली वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी. ऐसे में शिक्षकों को जनवरी 2025 से बकाया राशि यानी एरियर भी दिया जाएगा. दूसरा इंक्रीमेंट 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रहेगा जिसका भुगतान आगामी वेतन में जोड़ा जाएगा. जनवरी से जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 520 रुपये और पीजीटी में 720 रुपये की वृद्धि की जाएगी. जुलाई से जेबीटी को अतिरिक्त 780 रुपये और पीजीटी को 1080 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  गन्ना किसानों की चांदी, इस विधि से खेती करने पर 5 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देगी हरियाणा सरकार

लम्बे वक्त से कर रहे थे मांग

अतिथि शिक्षक संगठन पिछले कई सालों से नियमित अंतराल पर मानदेय बढ़ाने और महंगाई के मुताबिक भुगतान करने की मांग उठा रहे थे. ये अतिथि शिक्षक मुख्य रूप से सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं. जेबीटी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं, जबकि पीजीटी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न विषयों की पढ़ाई करवा रहे हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.