हिसार | आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत विभिन्न बच्चों ने आवेदन किया था. RTE के तहत, सोमवार को प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर अपने एडमिशन की स्थिति क्लियर करेंगे. इससे ये पता चलेगा कि किस खंड के किस स्कूल ने इस योजना के तहत कितने गरीब बच्चों का एडमिशन दिया है तथा कितनों का रद किया है. यह स्थिति पोर्टल पर रजिस्टर्ड करनी होगी. जिसके बाद हेड ऑफिस की तरफ से सीटों के अपेक्षा दाखिले की वेरिफिकेशन की जाएगी.

स्कूल हुए अलॉट
जिससे यह साफ हो सके कि इस योजना के तहत स्थिति क्या बनी हुई है. प्राइवेट स्कूलों के पास रविवार रात 12 बजे तक दाखिले की स्थिति अपडेट करने का वक्त रहेगा. शिक्षा निदेशालय की तरफ से हरियाणा के 21,752 बच्चों को प्राइवेट स्कूल अलॉट कर दिए गए थे. सबसे ज्यादा पहली कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल अलाट किए थे जिसके लिए 8538 आवेदन मिले थे. इनमें 7680 बच्चों को स्कूल अलाट किए गए व यूकेजी कक्षा में 4561 आवेदन में से 1909 बच्चों को स्कूल अलाट किए गए.
देनी होगी पूरी जानकारी
एलकेजी कक्षा में 4602 आवेदनों में से 1283 बच्चों को स्कूल अलाट किए गए है. शिक्षा निदेशालय को RTE के तहत सभी जिलों से कुल 41,045 आवेदन मिले थे. जिनमें 40,892 आवेदनों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए गए व 31,009 बच्चों के आवेदनों पर मुख्यालय ने मुहर लगाई थी. 1804 आवेदन कैंसिल किए गए जिसके बाद मुख्यालय ने फिर से वेरिफिकेशन प्रक्रिया की व 21,752 हजार बच्चों की लिस्ट तैयार कर उन्हें स्कूल अलाट किया गया. अब इसकी पूरी स्थिति सोमवार यानि आज स्पष्ट होगी.