यमुनानगर | समर वेकेशन आने वाला है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर निकलते हैं जिसके चलते ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ का बोलबाला रहता है. रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों से यात्रियों का दबाव कम करने और अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए देशभर के कई प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में हरियाणा के यमुनानगर जिले को 4 स्पेशल ट्रेनों की सौगात मिली है.

रेलवे द्वारा यमुनानगर- जगाधरी रेलवे स्टेशन पर 4 समर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी गई है जिसका सीधा फायदा पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में विभिन्न राज्यों के लिए पर्यटन स्थलों की यात्रा आसान हो जाएगी.
भटिंडा- वाराणसी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04519/20, भटिंडा- वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 जुलाई तक रहेगा. यह ट्रेन भटिंडा से प्रत्येक बुधवार व शनिवार की रात 08.50 बजे रवाना होकर रात 01.50 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार व बुधवार को शाम 08.40 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.35 बजे यमुनानगर- जगाधरी पहुंचेगी.
अमृतसर- कोलकाता ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04623/ 24, अमृतसर- कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई तक चलेगी. यह ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक सोमवार शाम 08.10 बजे रवाना होकर रात 01.43 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में प्रत्येक मंगलवार शाम 5 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े 6 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी.
फिरोजपुर कैंट- झांझरपुर ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04619/20, फिरोजपुर कैंट- झांझरपुर समर स्पेशल ट्रेन 25 जून तक संचालित होगी. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर ढाई बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर रात 09.10 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में प्रत्येक सोमवार रात 1 बजे झांझरपुर से रवाना होकर सुबह 02.38 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी.
पठानकोट- छपरा ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 05193/94, पठानकोट- छपरा समर स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई तक संचालित होगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 7 बजे पठानकोट से रवाना होकर सुबह सवा 9 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में प्रत्येक सोमवार दोपहर 2 बजे छपरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 12 बजे यमुनानगर- जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी.