पलवल में बहेगी विकास की गंगा, 6 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नगर परिषद् ने शहर के अलग-अलग वार्डों में करीब 6 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पलवल शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करना है.

Chandigarh Flat City Town

लंबे समय से लोगों को परेशानी

शहर में लंबे समय से सड़के टूटी हुई थी. कई वार्डों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है. खराब नालियों और टूटी सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पानी भरने के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है. अब नगर परिषद् द्वारा स्वीकृत योजनाओं से इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

जलभराव के चलते बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. यह हालात पिछले कई वर्षों से बने हुए है. इन विकास कार्यों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्वच्छता में भी सुधार आएगा.

चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा कार्य

नगर परिषद् अधिकारियों के अनुसार वार्ड नंबर 1, 2, 8, 11, 15, 20, 22 और 23 में इन विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. इन क्षेत्रों में न केवल नई सड़कें बनेगी, बल्कि जल निकासी के लिए पक्की नालियों और RCC ड्रेन का निर्माण होगा. सबसे महत्वपूर्ण वार्ड 22, 23 में किठवाड़ी चौक से झब्बर नगर नाले तक और रसूलपुर चौक से झब्बर नगर नाले तक मजबूत RCC ड्रेन बनाए जाएंगे. इन परियोजनाओं में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.