हरियाणा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ग्रामीण बच्चों ने शहरियों को छोड़ा पीछे

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) की कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच हुआ था और कुल 2 लाख 95 हजार 478 छात्र कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.

BSEH Haryana Board

लड़कियों ने बाजी मारी

HBSE बोर्ड चेयरमैन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 84.67 रहा है. जिसमें चरखी दादरी सबसे ऊपर और नूंह जिला सबसे नीचे रहा है. इस साल भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा है जबकि 81.45% लड़के पास हुए हैं.

ग्रामीण बच्चों का रिजल्ट रहा बेहतर

वहीं, इस साल ग्रामीण इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 84.98 रहा, जबकि शहरी इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 83.91 रहा. प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए. वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in.) पर विजिट करें.
  • कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा, सेव कर प्रिंट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़े -  इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट

रेवाड़ी की बेटी ने किया टॉप

रेवाड़ी जिले के चिल्लर में स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका 499 नंबरों के साथ पूरे हरियाणा में टॉप किया है. रोहतक के रूड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा उदिता 498 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही है.

जींद जिले के गांव बुडायन के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा योगिता और जींद के ही धमतान साहिब गांव में स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा मुस्कान 497 नंबरों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.