इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट, हरियाणा बोर्ड चेयरमैन ने साझा की जानकारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) ने 12 मई यानि कल मंगलवार को कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 84.67% रहा. जिसमें चरखी दादरी सबसे ऊपर और नूंह जिला सबसे नीचे रहा है. इस साल भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा है जबकि 81.45% लड़के पास हुए हैं.

Pawan Kumar HBSE Chairman

इस साल ग्रामीण इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 84.98 रहा, जबकि शहरी इलाकों के छात्रों का पास प्रतिशत 83.91 रहा. प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए. वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा.

स्टेट टॉपर्स में बेटियों का जलवा

रेवाड़ी जिले के चिल्लर में स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका 499 नंबरों के साथ पूरे हरियाणा में टॉप किया है. रोहतक के रूड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा उदिता 498 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही है. जींद जिले के गांव बुडायन के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा योगिता और जींद के ही धमतान साहिब गांव में स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा मुस्कान 497 नंबरों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ग्रामीण बच्चों ने शहरियों को छोड़ा पीछे

इस तारीख को आएगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट

HBSE चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने बताया कि कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम पहले घोषित करने का कारण यही था कि 12वीं के बाद बच्चों को दूसरे कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि जगह दाखिला लेकर अपने भविष्य का फैसला करना होता है.

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड का पूरा स्टाफ कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है और 14 मई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. इस बार 2 लाख 78 हजार 334 बच्चे कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.