मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान

नई दिल्ली | देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी प्रदान की गई है. बता दें कि MSP को कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है. इस बैठक में 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी के फैसले को हरी झंडी दिखाई गई है.

MSP

केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीफ फसलों का MSP बढ़ा दिया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके. सरकार ने 2026-27 के खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. जबकि पिछले साल यह 2,369 रुपए प्रति क्विंटल था. वहीं, A ग्रेड के धान की MSP 2,389 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 30 जून तक बंद रहेगी यह सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की सिफारिश सूरजमुखी के बीज (622 रुपए प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, जिसके बाद कपास (557 रुपए प्रति क्विंटल), नाइजर बीज (515 रुपए प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपए प्रति क्विंटल) का स्थान है.

केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% ज्यादा है, जो 2019 में शुरू की गई उस नीति को जारी रखता है जिसका मकसद किसानों को बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.