किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, धान व कपास सहित 14 फसलों पर MSP में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

नई दिल्ली | देशभर के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP में बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी प्रदान की गई है. बता दें कि MSP को कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है. इस बैठक में 14 खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी के फैसले को हरी झंडी दिखाई गई है.

Kisan Fasal

केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए खरीफ फसलों का MSP बढ़ा दिया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके.

धान पर 72 रुपए की बढ़ोतरी

सरकार ने 2026- 27 के खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है जबकि पिछले साल यह 2,369 रुपए प्रति क्विंटल था. वहीं, A ग्रेड के धान की MSP 2,389 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है.

कपास की बढ़ी 557 रुपए MSP

पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की सिफारिश सूरजमुखी के बीज (622 रुपए प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, जिसके बाद कपास (557 रुपए प्रति क्विंटल), नाइजर बीज (515 रुपए प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपए प्रति क्विंटल) का स्थान है.

यह भी पढ़े -  ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% ज्यादा है जो 2019 में शुरू की गई उस नीति को जारी रखता है जिसका मकसद किसानों को बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करना है.

फसल बढ़ोतरी (₹) नया MSP (₹ प्रति क्विंटल)
धान 72 2441
ज्वार 324 4023
बाजरा 125 2900
रागी 319 5205
मक्का 10 2410
तुअर/अरहर 450 8450
मूंग 12 8780
उड़द 400 8200
मूंगफली 254 7517
सूरजमुखी 622 8343
सोयाबीन 380 5708
तिल 500 10334
नाइजरसीट 515 10052
कपास 557 8267
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.