दिल्ली के इन इलाकों में शुरू हुई हाइड्रोजन बस सेवा, नाममात्र किराए पर लीजिए AC सफर का मजा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सेंट्रल विस्टा इलाके में नई हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए से 15 रुपए में सफर करने की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि यह बसें पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन ईंधन से चलेगी, जिससे प्रदूषण भी कम होगा.

Hydrogen Bus

कई जगह करेगी कवर

यह बस सेवा खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के लिए शुरू की जा रही है. ये बसे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच चलेंगी और रास्ते में कई बड़े सरकारी कार्यालयों और प्रमुख जगहों को कवर करेंगी. इसमें इंडिया गेट, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, कर्तव्य भवन, अकबर रोड और नेशनल स्टेडियम शामिल है.

सोमवार से शुक्रवार तक बस सेवा

इस परियोजना के तहत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने DMRC को 2 हाइड्रोजन बसें उपलब्ध कराई है, जिसमें हर बस में 35 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए है. यह बस सेवा सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी और इसका समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 तक और शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा. यह बस सेवा हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी. इसमें टिकट का भुगतान UPI, नकद और NCMC कार्ड से किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द, पेपर छपने से पहले ही पहुँचे नकल गैंग के पास

DMRC का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की ओर प्रेरित करना है, ताकि दिल्ली में प्रदूषण कम हो और पेट्रोल- डीजल की खपत कम हो सके. यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में राजधानी के अन्य इलाकों में भी ऐसी हाइड्रोजन बस सेवाएं शुरू की जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.