हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी राहत, मुफ्त बांटे जाएंगे सैनिटेरी पैड

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक अहम कदम उठाया है. बता दें कि राज्य सरकार ने महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटेरी पैड उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है. इस फैसले का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना, महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को राहत प्रदान करना है.

sanitary pad

योजना का उद्देश्य

इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इससे महिलाओं में मासिक धर्म के प्रति जागरुकता बढ़ेगी. इसके अलावा, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक चिंता कम होगी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों महिलाएं एवं किशोरियां महंगे सैनिटेरी पैड खरीदने में असमर्थ होती है, जिसके कारण उन्हें संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हरियाणा सरकार की यह योजना महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

20 मई तक करें आवेदन

यह योजना महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (BPL) की महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाई गई है. इस योजना के अनुसार, 10 वर्ष से 45 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं और किशोरियों को सैनिटेरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराएं जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को 20 मई तक निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके अलावा, नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.