नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि अब नमो भारत और रेलवे के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को सराय काले खां स्थित नमो भारत स्टेशन से जोड़ने वाला 300 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज (FOB) यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. इस नए कनेक्शन के बाद दोनों स्टेशनों के बीच पैदल सफर सिर्फ 4 से 5 मिनट में पूरा हो सकेगा.

6 ट्रेवल लेटर लगाए गए
इस नए FOB की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगाए गए आधुनिक ट्रेवल लेटर है. कुल 6 ट्रेवल लेटर लगाए गए है जो 3- 3 दोनों दिशाओं में काम करेंगे. हर ट्रेवल लेटर लगभग 65 मीटर लंबा है जिससे यात्रियों का पैदल चलने का समय और मेहनत दोनों कम होंगे. इसके अलावा एस्केलेटर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा, CCTV निगरानी, बेहतर लाइट और दिशा बताने वाले साइन बोर्ड भी लगाए गए है.
रेलवे प्रशासन ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए 5 UTS टिकट काउंटर और 1 पूछताछ काउंटर की व्यवस्था की है. रेल वन सुपर एप पर टिकट बनाने के निर्देशों के लिए QR कोड और 8 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें भी उपलब्ध कराए गए है.
यात्रियों को मिलेगी राहत
यह FOB यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है. पहले यात्रियों को स्टेशन बदलने के लिए बाहर निकलकर भारी ट्रैफिक, रिंग रोड की भीड़ और अव्यवस्थित पैदल रास्तों से गुजरना पड़ता था. अब यह परेशानी लगभग खत्म हो गई है. इसके जरिए यात्री सीधे रेलवे स्टेशन से नमो भारत स्टेशन तक सुरक्षित और बिना ट्रैफिक में उतरे पहुंच सकेंगे.