हरियाणा में झुलसा देने वाली गर्मी का अलर्ट जारी, बचाव हेतु करने होंगे यह उपाय

चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है. पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब धीरे- धीरे तापमान बढ़ने लगा है. कल राज्य के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बढ़ने वाली इस तपिश को देखते हुए पहले ही येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लगातार तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना है.

Garmi Summer Health Body Hot

हरियाणा में तापमान बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार है. इस दौरान लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हीट वेव की स्थिति बन सकती है.

गर्मी से बचाव के टिप्स

मौसम सलाहकारों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप से बचे रहने की सलाह दी है और यदि बाहर जाएं तो सिर को टोपी, गमछे चा छाते से ढक कर जाएं. ORS, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी पीने की सलाह दी है. बहुत ज्यादा चाय, कॉफी पीने से बचें क्योंकि इनसे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसके अलावा, तला- भुना व बहुत मसालेदार खाना कम खाएं और शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, खरबूज जैसे फलों का सेवन करें.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

आगे जानें मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है. 17 मई से 21 मई के बीच तापमान में भारी उछाल देखने को मिलेगा. इस दौरान मैदानी इलाकों में गर्म पश्चिमी खुश्क हवाएं चलेगी, जिससे भीषण हीट वेव चलने के आसार है. मौसम विभाग ने राज्य में इस दौरान बढ़ती तपिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.