गुरुग्राम में आएगी नौकरियों की बहार, 10 बड़ी कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए मांगी जमीन

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम जिले की इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) सोहना आने वाले समय में रोजगार का बड़ा केंद्र बनने जा रही है. हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) की ई- नीलामी प्रक्रिया में 10 नई कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन की मांग की है. इन कंपनियों को इस महीने के अंत तक सोहना के औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होने की संभावना है.

Plot Jamin Ghar House

1600 एकड़ क्षेत्र में विकसित

HSIIDC के अनुसार, सोहना IMT को करीब 1600 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है, यहां कुल 876 औद्योगिक प्लॉट बनाए गए है. इनमें से 472 प्लॉट पहले ही अलग- अलग कंपनियों को आवंटित किए जा चुके है. इन 472 प्लॉटों के आवंटन के बाद 404 प्लॉट खाली बचे हुए है. इनमें 450 वर्ग गज से लेकर 10 एकड़ तक प्लॉट शामिल है. इन प्लांटों में अब नई कंपनियों की एंट्री से यहां औद्योगिक गतिविधियां ओर तेज होगी.

इनमें से कई कंपनियां जमीन मिलने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर देगी. नई कंपनियां शुरू होने के बाद यहां युवाओं के लिए सैकड़ों नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे. खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक, कपड़ा उद्योग और सपोर्ट सेक्टर में रोजगार बढ़ने की उम्मीद ज्यादा जताई गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

औद्योगिक ढांचा होगा मजबूत

दिल्ली- मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और गुरुग्राम की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण सोहना IMT निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. HSIIDC सोहना IMT को इलेक्ट्रॉनिक्स और IMT क्लस्टर के रूप में विकसित कर रहा है. लगभग 1600 एकड़ में फैले इस टाउनशिप का उद्देश्य औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है. इसमें सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं शामिल है. यहां नई कंपनियों के विकसित होने से न केवल रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.