2 करोड़ से बदलेगी गुरुग्राम के इस चौक की तस्वीर, शीतला माता मंदिर रोड की बढ़ जाएगी खूबसूरती

गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम का सबसे व्यस्त और अहम जंक्शन माना जाने वाला अतुल कटारिया चौक अब जल्द ही नए रूप में दिखाई देगा. बता दें कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और चौक की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से इस जंक्शन का सुंदरीकरण किया जाएगा.

City Shahar Town

GMDA के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ यातायात को सुचारू बनाना है, बल्कि शहर के प्रवेश द्वार जैसे इस प्रमुख स्थान को आधुनिक और आकर्षित करना भी है.

हर रोज गुजरते है हजारों वाहन

अतुल कटारिया चौक लंबे समय से गुरुग्राम के सबसे व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट्स में शामिल रहा है. इस जंक्शन से एक मार्ग दिल्ली के कापसहेड़ा बार्डर की ओर जाता है, जबकि दूसरा गुरुग्राम बस स्टैंड, ओल्ड गुरुग्राम और शीतला माता रोड़ को जोड़ता है. वहीं अन्य दिशा से यह दिल्ली- जयपुर हाईवे तक कनेक्ट है. हर दिन यहां से हजारों वाहन गुजरते है, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होता है.

यहां से दिल्ली, ओल्ड गुरुग्राम, सेक्टर इलाकों और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन गुजरते है. खासकर पीक ऑवर्स में यहां जाम की स्थिति देखने को मिलती है. ऐसे में गुरुग्राम महानगर ने चौक के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ ट्रैफिक मूवमेंट को अधिक व्यवस्थित बनाने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

हरियाली और लैंडस्केपिंग पर फोकस

सुंदरीकरण योजना के तहत चौक के आसपास ग्रीन पैच विकसित किए जाएंगे. इसके साथ ही पौधारोपण के लिए लैंडस्केपिंग का कार्य भी किया जाएगा, ताकि चौक को हरा – भरा और आकर्षित बनाया जा सके. अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल यातायात संचालन आसान होगा, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा.

इस योजना में पैदल यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. फुटपाथों को व्यवस्थित करने, दिशा सूचक बोर्ड लगाने और रात के समय विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए हाईमास्ट लाइट्स लगाने की तैयारी की जा रही है. GMDA द्वारा चौक की डिजाइनिंग ट्रैफिक मूवमेंट को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि वाहन चालकों को रुकना न पड़े और यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.