डिजिटल होगा हरियाणा का लेबर चौक सिस्टम, इस ऐप से घर बैठे मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ | हरियाणा में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार जल्द बड़ा कदम उठाने जा रही है. बता दें कि राज्य के श्रम मंत्री ने घोषणा की है कि श्रमिकों और नियोक्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए ‘श्रममित्र’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा. यह ऐप हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित किया गया है, जो पारंपरिक लेबर चौक व्यवस्था को डिजिटल रूप देगा.

Job Career

रोजगार खोजना होगा आसान

इस ऐप के जरिए प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, वेल्डर, पेंटर समेत कुशल और अकुशल श्रमिक घर बैठे अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार खोज सकेंगे और सीधे आवेदन भी कर पाएंगे. वहीं नियोक्ता सत्यापित श्रमिकों की प्रोफाइल देखकर उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे. इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी, जिससे भ्रष्टाचार की समस्या से राहत मिलेगी.

बिचौलियों पर निर्भरता होगी कम

इस ‘श्रममित्र’ ऐप में लाइव चैट, जॉब अलर्ट और नोटिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होगी. इसके अलावा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास से जुड़ी जानकारियां भी ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी. नियोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से काम और रिक्त स्थान भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रम बाजार को डिजिटल और व्यवस्थित बनाना है. इससे श्रमिकों और नियोक्ताओं को वास्तविक समय में जोड़ा जा सकेगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और रोजगार प्रक्रिया अधिक प्रभावी और विश्वास योग्य होगा. इससे धोखाधड़ी की समस्या भी खत्म होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.