हिसार में आएगी नौकरियों की बहार, 3 हजार एकड़ जमीन पर विकसित होगा मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर

हिसार | हरियाणा का हिसार जिला जल्द ही औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब बनने जा रहा है. बता दें कि राज्य सरकार ने यहां एयरपोर्ट के पास लगभग 3 हजार एकड़ जमीन पर एक विशाल इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) विकसित करने की योजना बनाई है. यह परियोजना अमृतसर- कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) के तहत विकसित की जा रही है. परियोजना के पहले चरण में 1700 एकड़ और दूसरे चरण में 1300 एकड़ जमीन शामिल की गई है.

Job Exam Student Collage 2

एयरपोर्ट का मिलेगा सीधा फायदा

हाल ही में हरियाणा सरकार ने इस परियोजना के लिए जमीन हस्तांतरण पर लगभग 132 करोड़ रूपए की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ कर दी है, ताकि इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके. यह IMC एयरपोर्ट के पास विकसित किया जाएगा, जिससे उद्योगों को एयर कार्गो, सड़क नेटवर्क का सीधा फायदा मिलेगा. इससे परिवहन और सप्लाई चैन भी मजबूत होगी. एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के कारण उद्योगों को माल ढुलाई में आसानी होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों को ज्यादा फायदा होगा.सरकार का यह कदम हरियाणा को औद्योगिक निवेश का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. आने वाले समय से इस परियोजना से हिसार और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस परियोजना का असर केवल हिसार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और आसपास के जिलों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. इस परियोजना से रोजगार के नए अवसरों की लहर आने की उम्मीद है. सरकार का दावा है कि इस परियोजना से हरियाणा की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होगी और हिसार देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल हो सकेगा. इससे घरेलू और विदेशी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.