जून में होगा HTET, ढाई लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

भिवानी, HTET | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) जून में इस बार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के जरिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को आयोजित कराने की तैयारियों में लगा हुआ है. अब तक बोर्ड राज्य के सार्वजनिक उपकरण के माध्यम से ही एचटेट का आयोजन कराता आ रहा है. HTET जून के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोजित हो सकता है. एचटेट में इस बार लगभग ढाई लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो सकते है. बोर्ड द्वारा इसी साल नवंबर में दूसरा एचटेट भी करा लिया जाएगा.

HTET

जून में होगा एचटेट

बोर्ड की तरफ से जून में आयोजित होने वाले हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा तीनों लेवल कराने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है. इसके बाद एचटेट के लिए आवेदन कराने से लेकर परीक्षा और फिर रिजल्ट जारी कराने तक की प्रक्रिया केंद्रीय एजेंसी के पास रहेगी.एचटेट के पेपर के लीक होने और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावनाओं पर भी काफी सीमा तक विराम लगाने के प्रयासों के चलते ही ये जिम्मेदारी पहली बार राज्य एजेंसी के हाथों से लेकर केंद्रीय एजेंसी को दी गई है.

2 लाख अभ्यर्थियों ने किया अप्लाई

हालांकि इसी वर्ष सितंबर-अक्तूबर में दसवीं और बारहवीं के री अपीयर व मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थी की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. एचटेट 2025 के लिए भी 2 लाख 33 हजार 251 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था. जिनमें से लेवल-1 (पीआरटी) के 41054, लेवल-2 (टीजीटी) के 119120 तथा लेवल-3 (पीजीटी) के 73077 अभ्यर्थी शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

केंद्रीय उपक्रम के जरिए होगा परीक्षा का संचालन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहली बार केंद्रीय उपक्रम के जरिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा संचालित करने का फैसला लिया गया है. इस बार जून के पहले या दूसरे सप्ताह में एचटेट का संचालन नई एजेंसी के द्वारा ही कराया जाएगा. इसके लिए तैयारियां चल रही है. लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी एचटेट के लिए आवेदन कर सकते है. एचटेट संचालन की पूरी जिम्मेदारी एजेंसी को दी गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.