रेवाड़ी में यहां पर बनेगा ओवरब्रिज व अंडरपास, 6 किमी की एक्स्ट्रा दूरी तय करने से मिलेगा छुटकारा

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेवाड़ी- सादलपुर रेलखंड पर डहीना- जैनाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक निर्माणधीन ओवरब्रिज व अंडरपास परियोजना को पूरा करने के लिए लॉन्चिंग स्कीम यानि सीमेंट के बीम को ऊंचा उठाने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.

Railway Overbridge

रफ्तार पकड़ेगा निर्माण कार्य

ऐसे में अब उम्मीद जग उठी है कि लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा, जिससे लोगों को राहत पहुंचेगी. लंबे समय से इन दोनों ही परियोजनाओं के पूरा होने का इंतजार चल रहा है.

एक्स्ट्रा दूरी तय करने से मिलेगा छुटकारा

बता दें कि यह कार्य रेलवे बोर्ड की ओर से साल 2022-23 के अंब्रेला वर्क के अंतर्गत स्वीकृत किया गया था. उत्तर- पश्चिम रेलवे की गति शक्ति यूनिट बीकानेर इसकी देख-रेख कर रही है. इस परियोजना को HSRDC की ओर से भागीदारी के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है. इस परियोजना के पूरा होने पर लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी क्योंकि उन्हें 6 किलोमीटर की एक्स्ट्रा दूरी तय करने से छुटकारा मिलेगा.

रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है. अब बीकानेर रेलवे मंडल की ओर से रेल डायवर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है. यह स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा- संजय यादव एसडीओ, HSRDC

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.