HTET उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 8-9 जून को होगी बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन; नहीं कराया तो रुकेगा रिजल्ट

भिवानी | जो भी उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 में शामिल हुए थे उनके लिए एक जरूरी खबर है. बता दें कि इन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया अब होगी. इसे लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का आयोजन 30 व 31 जुलाई 2025 को करवाया गया था. परीक्षा का रिजल्ट 10 नवम्बर को जारी किया जा चुका है.

HTET

8 और 9 जून को होगी बायोमैट्रिक

ऐसे अभ्यार्थी जिनका हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का रिजल्ट RLV (Result late due to Verification) दिखाया गया है उन्हें बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवाने का मौका प्रदान किया गया है. ये अभ्यर्थी दिनांक 8 व 9 जून 2026 को अपनी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवा सकते है. यानी कि बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा करने के लिए बोर्ड की तरफ से दो दिन का समय दिया गया है.

साथ लेकर आने होंगे यह दस्तावेज

बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन के लिए अभ्यर्थी को अपना मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) साथ लेकर आना होगा. इन अभ्यर्थियों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन के वक्त जो पंजीकृत मोबाईल नम्बर/ ई- मेल उपलब्ध करवाए गए थे उन पर भी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया के बारे में मैसेज भेज दिए जाएंगे. जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते है, उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया इस वजह से रुकी हुई थी वह अपनी बायोमेट्रिक पूरी करवा सकते हैं तभी उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.